Get an additional ₹5,000 discount on

Tagline here

To avail this offer, get a quote in the next
01 Minutes
00 Seconds

सौर ऊर्जा प्रणाली के प्रकार: ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सिस्टम

सौर ऊर्जा एक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोत है | सौर ऊर्जा के अनेक लाभ है, जैसे की किफायती दाम, बिजली बिल में कटौती, अविरत ऊर्जा की सुविधा और साथ साथ नैसर्गिक संतुलन सवारने का सुनहरा मौका |

आज भारत में ऊर्जा की मांग बढ़ती जा रही है | पारंपरिक ऊर्जा यह मांग पूरी करने में सक्षम नहीं है, और यदि होती है तो बहुत महंगी साबित होगी | इसी लिए सौर ऊर्जा प्रणाली द्वारा निर्मित ऊर्जा एक उत्तम पर्याय साबित हुआ है |

आइए, सोलर सिस्टम क्या है और सोलर सिस्टम कितने प्रकार के होते हैं ये जान लेते है |

 

1. सोलर सिस्टम कितने प्रकार के होते हैं?

सोलर ऊर्जा प्रणाली के मुख्य तीन प्रकार है| ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सोलर सिस्टम | तीनों प्रकार की संक्षिप्त तुलना इस प्रकार है |

विशेषताऑन-ग्रिडऑफ-ग्रिडहाइब्रिड
ग्रिड कनेक्शनहाँनहींहाँ
बैटरी आवश्यकतानहींहाँहाँ
बिजली कटौती में कार्यशीलनहींहाँहाँ
प्रारंभिक लागतकमअधिकमध्यम
रखरखाव (मेंटेनेंस)कमअधिकमध्यम

1.1 ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम

यह सोलर प्रणाली सीधे बिजली ग्रिड से जुडी होती है | इस में सोलर पैनल सूर्य की रौशनी को ऊर्जा में परावर्तित करते है | इस प्रणाली में ऊर्जा भण्डारण की जरूरत नहीं होती | आवश्यकता हो तो उपभोक्ता ग्रिड से बिजली ले सकता है | और अगर उपभोक्ता के पास अतिरिक्त बिजली हो तो उसे वापस ग्रिड को भेज सकता है |

यह सोलर प्रणाली स्थापित करने के लिए कम लागत की जरूरत  होती है | इसका रखरखाव भी सहज और कम है और आयु भी लम्बी साबित हुई है | जो की इस में प्रणाली में बैटरी नहीं रहती, यह सौर प्रणाली बिजली कटौती के समय काम नहीं करती जो कई क्षेत्र में असुविधा साबित हो सकती है | इस लिए इसे अधिक स्तर पर शहरी इलाकों में स्थापित किया जाता है जहा बिजली कटौती नहीं होती या कम होती हो |

1.2 ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम

यह सौर प्रणाली पूरी तरह बिजली ग्रिड पर निर्भर नहीं होती | यह प्रणाली ऊर्जा को संग्रहीत करके स्वायत्त रूप से कार्य करती है | इसे उन क्षेत्रों में स्थापित किया जाता है जहा बिजली ग्रिड की उपलब्धि नहीं होती |

इस प्रणाली में बैटरी स्टोरेज की सुविधा होती है और बैटरी को ओवरचार्ज और डिस्चार्ज से बचाने हेतू चार्ज कंट्रोलर भी रहता है | यह सौर प्रणाली स्थापित करने से बिजली कटौती से पूर्णतः मुक्ति मिलती है | मात्र इसे स्थापित करने के लिए ज्यादा लागत की जरूरत होती है, जो की बैटरी की कीमत भी शामिल होती है |

इस का रखरखाव भी चुनौतियों से भरा होता है, जैसे बैटरी की मेंटेनन्स और सिमित ऊर्जा क्षमता | इस लिए इस  प्रणाली द्वारा निर्मित ऊर्जा को ध्यानपूर्वक उपयोग में लाना चाहिए, ताकि ऊर्जा विनाकारण गवां ना हो |

1.3 हाइब्रिड सोलर सिस्टम

यह सौर प्रणाली दोनों ऑन ग्रिड और ऑफ़ ग्रिड की विशेषताओं को मिलाता है | यह ग्रिड से जुड़ा होता है, लेकिन साथ में इस में बैटरी स्टोरेज भी मौजूद होती है, जिस से बिजली कटौती होने पर इसका लाभ उठा सकते है |

इस प्रणाली में भी नेट मीटरिंग द्वारा ग्रिड से बिजली का आदान-प्रदान होते रहता है | यह प्रणाली घरेलू सोलर सिस्टम के साथ साथ औद्योगिकी क्षेत्र में भी स्थापित करा सकते है | बिजली बचत और आत्मनिर्भरता के लिए यह सौर प्रणाली आदर्श है |

2. घरेलू सोलर सिस्टम में विभिन्न प्रकारों का चयन कैसे करें?

घरेलू सोलर सिस्टम चुनते समय निम्नलिखित तीन कारकों को ध्यान में रखना आवश्यक है |

2.1 बजट

यदि आपको कम लागत को प्राथमिकता देनी हो, तो ऑन-ग्रिड बेहतर है | इस में बैटरी का खर्चा आप बचा सकते हो | ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड की कीमते अधिक है, लेकिन ये आप को बिजली कटौती में काम आते है |

2.2 जरूरत 

यदि आप शहरी इलाकों में रहते हो जहां बिजली आपूर्ति मौजूद हो, तो आप के लिए ऑन-ग्रीड प्रणाली पर्याप्त होगी | जहां बिजली कटौती वारंवार हो, वहां ऑफ़-ग्रिड या हाइब्रिड प्रणाली स्थापित करना लाभदायक होगा |

2.3 स्थान 

अगर आप उस क्षेत्र से हो जहां ग्रिड नहीं पहुँचता, तो ऑफ-ग्रिड प्रणाली एकमात्र विकल्प है |

2.4 सिस्टम की गुणवत्ता और दक्षता का महत्व

ये सुनिश्चित करें की सोलर पैनल और इनवर्टर उच्च गुणवत्ता वाले हो | यह अधिकतम ऊर्जा उत्पाद करने में सक्षम रहते है |

ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड प्रणाली में बैटरी क्षमता को ध्यान में रखें और उसी आधार पर चयन करें |

3. सौर ऊर्जा प्रणाली के भविष्य का दृष्टिकोण

सौर ऊर्जा प्रणाली भविष्य में और प्रगती करेगी और बहुत बड़ी मात्रा में उपयोग में आएगी | तकनीकी विकास और नवीनता इसे अधिक कुशल और प्रभावी बना रहे हैं | आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग भी इस क्षेत्र में क्रन्तिकारी बदलाव ला रहा है |

सौर ऊर्जा पर्यावरणीय लाभ और निरंतर ऊर्जा की आपूर्ति कराने में सक्षम साबित हुआ है | इसी कारण सरकारें और उद्योग इसे व्यापक रूप में अपनाने में रूचि दिखा रहे है | ऊर्जा की बढ़ती मांग और ग्लोबल वार्मिंग पे अंकुश लगाने प्रति सौर ऊर्जा का उत्तरदाईत्व उल्लेखनीय रहेगा |

निष्कर्ष

सौर ऊर्जा एक प्रभावी, किफायती और पर्यावरण अनुकूल विकल्प है | यह बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम है | ऑन-ग्रिड, ऑफ-ग्रिड और हाइब्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली के बीच सही विकल्प चुनना कई कारकों पे निर्भर है, जैसे बजट, आवश्यकताओ और स्थान |

उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और बैटरियों का चयन दक्षता बढ़ाने एवं अधिक ऊर्जा निर्मिती में मदद करता है | सौर ऊर्जा भविष्य में तकनिकी विकास और नवीनता से और शक्तिशाली और प्रभावशाली बनने के आसार दिख रहे है | आइए हम सौर ऊर्जा को अपनाकर आत्मनिर्भरता और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में कदम

FAQs

Have any specific Question ?

Connect with our solar specialists for personalized guidance.

More Blogs

Our Customers Spread the Word

1 in every 3 customers comes to us through a referral

Connect With Us To Go Solar

    Contact Form

      Connect With Us To Go Solar